दोस्तों गांव के लिए एक और Machli palan kaise kiya jata hai बिजनेस आज मैं लेकर आया हूं। यह गाँव का अनोखा बिजनेस है। अगर आप गांव में रहते हैं तो आप मछली पालन का बिजनेस कर सकते हैं। इस बिजनेस से आज के समय लोग लाखों रुपए कैसे कमा रहे हैं। मैं आपको सारी जानकारी देने वाला हूं। इस बिजनेस से आप महीने के लाखों रुपए बचा सकते हैं। इस बिजनेस को कैसे करना है। इसमें लागत कितनी आएगी। और कितना मुनाफा होगा। कौन–कौन इस बिजनेस को कर सकता है। सारी जानकारी आपको मिलेंगी।
मछली पालन एक लाभदायक बिजनेस है। इसको हर कोई कर सकता है। पर इसको करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। जो कि नीचे के चरणों में मैं बताने की कोशिश की है । आप आसानी से समझ सकते हैं।
1. मछली बाजार
किसी भी बिजनेस को करने से पहले उसके बाजार के बारे में पता लगाना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो मछली बाजार का पता लगाएं। यह सुनिश्चित करें कि आपका मछली बाजार में किस प्रकार की आती हैं। और कौन सी वेराइटी की आती हैं। उसी के अनुसार आप अपने वहां पर मछली पालन का व्यवसाय करें।
साथ ही बाजार में यह भी पता लगाएं कि आपके वहां पर मछली की मांग कितनी है। अगर आपके बाजार में मछली की मांग नहीं है। तो दूसरी बाजार का चयन करें। ध्यान रखें की आप अगर मछली पालन का व्यवसाय करते हैं तो एक से अधिक बाजारों का चयन करें। ताकि आपको उचित मूल्य और सही मुनाफा मिल सके। हर एक बाजार के भाव अलग–अलग हो सकते हैं। इसलिए आपकी हर एक बाजार में संपर्क होने चाहिए। जो आपको लगातार मछली भाव को सूचित करते रहें। जिससे आप मछली व्यवसाय में नुकसान ना उठाए। तो आपको सबसे पहले अपने वहां पर मार्केट की अच्छे से देखभाल करके चयन करना है। और संपर्क बनाने हैं।
2. तालाब का चयन
दोस्तों मछली पालन में सबसे महत्वपूर्ण होता है तालाब का चयन। अगर आपका तालाब का चयन सही नहीं होता है। तो मछली पालन में आप ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। इसलिए तालाब का सही तरीके से चयन करें। तालाब का चयन करने के लिए आप निम्नलिखित पॉइंट्स पर ध्यान दे सकते हैं।
- तालाब की लंबाई और चौड़ाई ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए।
- इसके साथ तालाब की गहराई भी होनी चाहिए।
- आपको नई तालाब का चयन नहीं करना है। कुछ साल पुरानी तालाब हो। जिसमें लगातार कई सालों से पानी भरा रहा हो। ऐसी तालाब का चयन करना है।
- हर साल जब आप मछली के बच्चे तालाब में डालें। तो तालाब को सुखाकर फिर से ताजा पानी भरकर उसमें बच्चे डालें।
- तालाब की नियमित साफ सफाई कराए। तालाब में किसी भी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए।
- बाहरी जीव जंतुओं से बचाव के लिए तालाब के चारों तरफ जाल का भी जुगाड़ होना चाहिए।
- तालाब पर पानी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जो कि तालाब में पानी की कमी को पूरा करती रहे।
- अगर आपके तालाब में पानी ही कम रहेगा। तो मछलियां ज्यादा अच्छे ग्रो नहीं कर पाएंगे।
इन सभी पॉइंट्स को ध्यान में रखते हुए आप तालाब का चयन करें। तभी आपकी मछली पालन का व्यवसाय सफल हो पाएगा।
3. मछली प्रजाति का चयन
Machli palan kaise kiya jata hai सबसे महत्वपूर्ण मछली प्रजाति का चयन भी होता है। अगर आप गलत प्रजाति का चयन करते हैं तो आप नुकसान उठा जाएंगे। इसीलिए जब भी आप मछली पालन का चयन करें। तो एक से अधिक व्यवसाय करने वाले लोगों से मिले। और उनसे मछली प्रजाति के बारे में जानकारी लें। इसके साथ अपने आसपास के बाजार में भी पता करें कि वहां पर कौन सी प्रजाति की मछली की ज्यादा डिमांड रहती है। उसी के अनुसार अपने तालाब में मछली को डालें।
अगर आप अलग तरीके की मछली का चयन करके तालाब में ऐसे ही डाल देंगे तो आपको बेचने में बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़ेगी। और सस्ते रेट में भी बेचना पड़ेगा। इसलिए आपको सही प्रजाति का चयन करके ही तालाब में मछली डालें। सही प्रजाति का पता लगाने के लिए आप अपने नजदीकी मार्केट में जा सकते हैं। वहां पर लोगों से जानकारी ले सकते हैं। कि किस प्रकार की प्रजाति की मछली की यहां पर डिमांड है। अलग–अलग बाजारों में जाकर अलग–अलग तरह की जानकारी आपको मिलेगी। जो आपको उचित लगे। उसे समय आप प्रजाति का चयन करके अपने तालाब में डालें।
4. मछली पालन में आवश्यक सामग्री
दोस्तों हर एक बिजनेस की तरह इस बिजनेस में भी आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। इसके लिए एक आपके पास पूंजी होनी चाहिए। मछली पालन में आप आवश्यक सामग्री जैसे मछली बीज, खाद, पानी आज की व्यवस्था होनी चाहिए। सबसे पहले आपके पास मछली बीज के लिए पैसे होने चाहिए। इसके बाद सबसे जरूरी है पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए आप अपने तालाब के नजदीकी में ट्यूबल की व्यवस्था करें। ताकि आपातकालीन में तालाब में पानी की कमी पूरा कर सके।
5. मछली पालन के लिए तकनीक
दोस्तों मछली पालन के लिए आपको कई तरह की तकनीकियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। जैसे आपको बीज लाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी मछली व्यवसाय करने वाले के पास जाना होगा। जिससे बीज के बारे में बात करके एक पॉलिथीन में मछली बीज और पानी को सही तरीके से अपने तालाब तक लाना होगा। इसके लिए आपको साधन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसके बाद में आपको मछली को खाना देने के लिए खाद की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जो कि आपको एक वाहन के जरिए ही अपने तालाब तक लाना होगा।
तो दोस्तों मछली पालन व्यवसाय के लिए आपको एक वाहन की व्यवस्था तो करनी ही पड़ेगी। अगर आपके पास वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो आप किराए से ही सारा काम कर सकते हैं। इसके साथ जब आपकी मछली बड़ी हो जाएगी तो उसको पकड़ने के लिए भी कुछ जैसे जा, फलती आदि की व्यवस्था करके लानी पड़ेगी। तो मछली पालन की तकनीक में आपको इन सारी चीजों की व्यवस्था तो करनी ही पड़ेगी।
6. मछली की देखभाल
दोस्तों हर बिजनेस की तरह इसमें भी देखभाल बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं है मछली का बीज डालकर आप निश्चिंत होकर बैठ जाएं। मछली की देखरेख हमेशा करनी पड़ेगी।
मछली का बीज डालने के बाद शुरुआती दिनों में आपको बहुत ही ज्यादा ध्यान देना है। मछली को नियमित रूप से खाद देना है। और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। मछली की सेहत का नियमानुसार जांच करना है। और आवश्यकता अनुसार उसका उपचार करना है। जितनी अच्छी तरीके से आप मछली की देखभाल करेंगे। उतनी ही जल्दी मछली बिक्री के लिए तैयार हो जाएगी।
7. वित्तीय योजना
मछली पालन व्यवसाय करने से पहले आप वित्तीय योजना बनाएं। सबसे पहले आप वित्तीय योजना में अपनी पूंजी को नियंत्रित करें। जितना बड़ा आप व्यवसाय करना चाहते हैं। उसी के हिसाब से अपनी पूंजी की व्यवस्था बनाएं। अन्यथा जितनी बड़ी पूंजी है उतना ही व्यवसाय करें। ऐसा नहीं है कि आपकी पूंजी कम है और आप बहुत बड़ा बिजनेस करने की सोच रहे हैं। एक बड़े लेवल पर मछली पालन व्यवसाय करना चाहते हैं।
तो उसके लिए आपके पास बड़े लेवल की पूंजी होनी चाहिए। यहां पर मैं जितना भी बताया है वह सारी व्यवस्था होनी चाहिए। जैसे एक तालाब और उसमें पानी की उचित मात्रा हो। बीज के लिए आवश्यक पूंजी हो। खाद भी आवश्यक है। इसलिए इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए आप एक वित्तीय योजना बनाएं। और उसी के अनुसार बिजनेस शुरू करें।
8. लाइसेंस
दोस्तों इस बिजनेस को करने के लिए आपको लाइसेंस की भी आवश्यकता पड़ेगी। तो ऐसे में अगर आप मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। तो सबसे पहले एक तालाब की व्यवस्था करें। तालाब आपका अगर निजी है तो वहां पर लाइसेंस नहीं बनवाना पड़ेगा। लेकिन आप किराए से तालाब लेंगे। तो आपको कोर्ट से इसके लिए लाइसेंस की अपील करना पड़ेगा।
इसके बाद में अगर आपके पास पानी की व्यवस्था नहीं है। तो उसके लिए आपको एक ट्यूबल लगवाना पड़ेगा। इसके लिए विद्युत कनेक्शन भी लेना पड़ेगा। ऐसे में इसका भी आपको लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। तो दो से तीन लाइसेंस बनवाने पड़ेंगे। आपको मछली पालन के लिए अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो इसकी व्यवस्था करनी पड़ेगी। और आप कर लीजिए।
9. मछली की बिक्री
दोस्तों मछली की बिक्री के लिए भी आपको अपनी योजना बनानी पड़ेगी। आप किस प्रकार से मछली की बिक्री करना चाहते हैं। आप तालाब से ही थोक रेट में मछली बेचना चाहते हैं। या मार्केट ले जाकर मछली बेंचना चाहते हैं। यह आपको पहले ही वित्तीय योजना में निर्धारित करना होगा। पर आपको मैं सजेस्ट करूंगा जहां पर आपको मछली का उचित रेट मिल रहा हो। वहीं पर मछली बेचे। मैंने पहले ही आपसे बताया कई बाजार में आपके संपर्क होने चाहिए। रोजाना आप अपने संपर्क से बात करिए। और मछली का रेट लेते रहिए। जिस दिन मछली का रेट हाई हो। उसी दिन आप मछली पकड़ कर। मार्केट में ले जा सकते हैं।
10. मछली की मार्केटिंग
दोस्तों किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के बाद मार्केटिंग। तो करनी ही होती है। ऐसे में अगर आप मार्केटिंग करेंगे। तो आप अपने प्रोडक्ट की वैल्यू बढ़ाएंगे। और अपनी पहचान बढ़ाएंगे। शुरुआती दौर में आपको एक अच्छी वैरायटी के साथ में अच्छे दाम में मछली बेचनी है। जिससे आपके ओर कस्टमर आकर्षित हो। और आपसे जुड़ने में आपकी मदद करें जितना ज्यादा आपसे कस्टमर जुड़ें। जितना ज्यादा आपका माल सप्लाई होगा। उतना ही ज्यादा आपका मुनाफा होगा। इसीलिए आपको अपने कस्टमर को आकर्षित करने के लिए अच्छी वैरायटी और अच्छे दाम में मछली बेचे।
11. मछली व्यवसाय में मुनाफा
दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण बात आती है कि इसमें मुनाफा कितना हो सकता है। Machli palan kaise kiya jata hai- अगर हम इस बिजनेस को करते हैं। तो इसमें कितना पैसा कमा सकते हैं। और इसमें आने वाला खर्चा कितना आएगा। तो मैं आपको यहां पर मोटी–मोटा बता देता हूं कि आने वाला खर्च क्या रहेगा। और इस व्यवसाय में मुनाफा कितना रहेगा। तो दोस्तों अगर यहां पर बात करें इसमें लागत की तो यहां पर मछली के बीज आपको 30 से 40 हजार का खर्चा आएगा 2 एकड़ के तालाब में।
40 हजार का मछली बीज अगर हम लाकर तालाब में डालते हैं तो 1 साल में 40 से 50 हजार का खाद का खर्चा आएगा। इसके अलावा 10 से 20 हजार का मजदूर और अन्य वाहन का खर्चा आ जाएगा। ऐसे में अगर आप दो एकड़ के तालाब में मछली का पालन करते हैं। तो एक सवा लाख रुपए का खर्चा आ जाएगा। 1 साल बाद जब आप इस मछली को मार्केट में ले जाएंगे। तो वहां पर अगर अच्छा रेट मिला। तो यही मछली तीन से चार लाख रुपए में आसानी से बिक जायेंगे। इस हिसाब से ढाई से तीन लाख का मुनाफा एक साल में देखने को मिलेगा।
निष्कर्ष- अगर आप मछली पालन करने का सोच रहे हैं। तो इस हिसाब से आप मछली पालन कर सकते हैं। मैंने आज के लेख में ए टू जेड Machli palan kaise kiya jata hai सारी जानकारी दी है। लागत कितनी आएगी मुनाफा कितना होगा। और कौन–कौन सी सावधानियां रखनी है। इस बिजनेस को करने के लिए किन–किन नियमों का पालन करना पड़ेगा। इसके अलावा कोई आपको अन्य जानकारी चाहिए तो हमें कांटेक्ट कर सकते हैं।