Business ideas : चुपके से लगा दीजिए ये पेड़, 4 साल में बना देगा करोड़पति

WhatsApp Group Join Now

 

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अभिमन्यु है। मैं बिहार से हूं। आज मैं आपको अपने Business ideas  के बारे में बताने वाला हूं। अगर आप एक किसान हैं। और गांव से हैं। आपके पास थोड़ी बहुत जमीन है। चाहे आप शहर से भी है। तभी आप इस बिजनेस को आराम से कर सकते हैं। इस बिजनेस को करने के लिए आपको कहीं इधरउधर भागने की जरूरत नहीं है। आज मैं आपको बताऊंगा एक ऐसे पेड़ के बारे में। जो कि आप अपनी थोड़ी सी जमीन में लगा दीजिए। और कुछ साल में आप उससे लाखों रुपए का मुनाफा निकाल लीजिए। यह एक पेड़ हजारों में बिकने वाला है। 

अगर आप इस पेड़ को अपनी खेती में लगाते हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस इसको थोड़ा बहुत खाद पानी देते रहिए। उसके बाद कुछ सालों में यह जब तैयार हो जाएगा। तो आपको मोटी कमाई देकर जाएगा। आज के समय में इस बिजनेस को काफी लोग कर रहे हैं। हमारे वहां जितने भी छोटे किसान है वह अपनी जमीन में इस प्रकार के पेड़ लगा रहे हैं। और दोचार साल बाद बहुत अच्छा मोटा पैसा छाप रहे हैं। अगर आपके पास थोड़ी बहुत जमीन है। और उसमें फसल अच्छी नहीं हो रही है। तो आप इस पेड़ को लगा दीजिए। कुछ सालों में आप लखपति बन जाएंगे।

आज मैं बात करने वाला हूं लिप्टिस के पेड़ के बारे में।

 लिप्टिस के पेड़ का बिजनेस ?

दोस्तों लिप्टिस के पेड़ का बिजनेस आप दो प्रकार से कर सकते हैं? या तो आप छोटे पौधे तैयार करके नर्सरी बनाकर आप किसानों को बेंच सकते हैं। या फिर आप अपने खेत में छोटेछोटे पौधों का रोपण करके फिर उसके बाद उसकी निराई गुड़ाई करने के कुछ सालों बाद जब वह तैयार हो जाएंगे। तो वह आपको एक मोटी रकम देखे जाएंगे। चलिए मैं आपको बताता हूं इसका बिजनेस किस प्रकार से कर सकते हैं। और इसके पेड़ आपको कहां से मिलेंगे। और इसको किस प्रकार से लगाएंगे।

Business ideas : लिप्टिस के पेड़ कहां से लाएं?

दोस्तों अगर आप गांव से हैं या शहर से भी हैं। तब भी आप अपनी नजदीकी नर्सरी में चले जाइए। वहां पर आपको लिप्टिस के पेड़ आसानी से मिल जाएंगे। लिप्टिस के पेड़ में दो वैरायटी आती है। एक हाइब्रिड और एक सामान्य

आप दोनों वैरायटी में से कोई भी वैरायटी चूज कर सकते हैं। दोनों वैरायटी बहुत अच्छी हैं। हाइब्रिड वैरायटी मैं आपके पेड़ जल्दी तैयार हो जाएंगे। लेकिन मार्केट में इसकी अच्छी रेट नहीं मिलती है। इसलिए अगर आप सामान्य वैरायटी का चयन करते हैं। तो इसकी मार्केट में अच्छी रेट मिलती है। इसलिए आपका जो भी चुनाव हो कर लीजिए। अगर आपको पेड़ चाहिए तो आप अपने नजदीकी नर्सरी में चले जाइए। या फिर अगस्त सितंबर के महीने में फेरी वाले लोग भी आते रहते हैं। और आपके गांव में आपके घर तक पेड़ पहुंचा देते हैं। वहां पर ले लीजिए।

Business ideas : लिप्टिस के पेड़ कैसे लगाएं?

दोस्तों लिप्टिस के पेड़ लगाना बहुत ही आसान है। इस पेड़ को लगाने के लिए आप खुरपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप्टिस के पेड़ को लगाने के लिए जितनी उसकी जड़ हो। उतना ही गड्ढा आप बना लीजिए। उस गड्ढे में थोड़ी हो सके तो ऑर्गेनिक खाद डाल दीजिए। या आप खाद नहीं डालना चाहते हैं तब भी कोई बात नहीं है। आप ऊपर से डाल सकते हैं। और उस पेड़ को रखकर हल्के हाथों से मिट्टी को दबा दीजिए। इसके बाद उसमें पानी डाल दीजिए। अगर आप एक तरफ से पूरे खेत में लगा रहे हैं। तो सारे पेड़ लगाकर एक तरफ से पानी भरकर खाद डाल दीजिए।

पेड़ लगाते समय आपको ध्यान रखना है। पेड़ सीधा हो अगर पेड़ कमजोर है तो उसमें उसको सहारा देने के लिए कुछ लकड़ी लगा सकते हैं। ताकि वह पेड़ जब तक जड़ पकड़ ना ले तब तक आसानी से खड़ा रहे।

 लिप्टिस के पेड़ की निराई गुड़ाई ?

दोस्तों लेटेस्ट के पेड़ का बिजनेस बहुत सारे लोग करते हैं। लेकिन वह फेल हो जाते हैं। उनके पेड़ इतना अच्छा ग्रो नहीं कर पाते हैं। क्योंकि वह सही तरीके से लिप्टिस के पेड़ की निराई गुड़ाई नहीं करते हैं। आपको नियमित रूप से हर एक फसल की तरह लिप्टिस के पेड़ की भी निराई गुड़ाई करना है। और फिर देखना है कि आपका रिजल्ट कैसा आता है। निराई गुड़ाई आपको दो महीने में एक बार जरूर करवाना है। उसके बाद पानी लगाकर थोड़ी बहुत खाद जरूर डालनी है। हो सके तो आप ऑर्गेनिक, अपने जानवरों का गोबर, मल् मूत्र ज्यादा से ज्यादा डालने की कोशिश करें। क्योंकि यह खाद आपके पौधों को ज्यादा ताकत और जल्दी ग्रो होने में मदद करती है।

 लिप्टिस के पेड़ की कीमत ?

दोस्तों लिप्टिस के पेड़ की कीमत की अगर बात करें तो यह आपको आपके एरिया पर डिपेंड करता है। कि आपके एरिया में इसकी मांग कितनी है। अगर इसकी मांग बहुत ज्यादा है तो आपको थोड़ा प्राइस ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां पर अगर नार्मल प्राइस की बात करें तो एक हाइब्रिड पेट की कीमत ₹10 होती है। वहीं अगर नॉर्मल पेड़ की बात करें तो ₹5 से ₹7 रुपए होती है। लेकिन जब आप के वहां पर इसकी डिमांड अच्छी नहीं है तो इसका प्राइस काम भी हो सकता है।

 लिप्टिस के पेड़ में मुनाफा ?

दोस्तों लिप्टिस के पेड़ में अगर मुनाफे की बात करें तो आपको बहुत अच्छा देखने को मिलेगा। मार्केट में अभी के टाइम पर लिप्टिस का भाव काफी उड़ान पर है। अभी इस वक्त ₹900 प्रति कुंतल के हिसाब से लिप्टिस के पेड़ की लकड़ी बिक रही है। यह रेट ऊपर नीचे भी होता रहता है। यह आपके एरिया पर डिपेंड करता है। अगर आप 100 पेड़ लगाते हैं और 100 पेड़ में 300 क्विंटल लकड़ी निकलती है। तो ₹900 प्रति क्विंटल के हिसाब से दो लाख सत्तर हजार रुपए की हो जाएगी। 

इसमें अगर आप बीस हजार लागत के निकाल देंगे। तब भी आपके दो लाख पच्चास हजार रुपए आसानी से बच जाएंगे। इस प्रकार से जितना ज्यादा आप पेड़ लगाएंगे। उनकी केयर करेंगे। उतना ज्यादा आपको मुनाफा देखने को मिलेगा।

 निष्कर्ष

तो दोस्तों आज मैंने आपको बताया लिप्टिस के पेड़ के बिजनेस के बारे में। अगर आप इसको करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आप पौधे का बिजनेस करना चाहते हैं। तो पौधे का बिजनेस आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको बीज से पौधे तैयार करने हैं। और मार्केट में सेल करने हैं। एक पौधे की कीमत मैंने आपको बताई अगर नॉर्मल पौधा आप बेचेंगे तो ₹5 से ₹7 रुपए का बिकेगा। वहीं अगर आप हाइब्रिड पौधा बेचेंगे तो ₹10 का बिकेगा। 

इस प्रकार से दोनों तरह से बिजनेस किया जा सकता है। आपको जो अच्छा लगे वह कर सकते हैं। यह एक पार्ट टाइम Business ideas है। और उसको करने के लिए आपको कहीं इधरउधर भागने की जरूरत नहीं ही। अगर आपके पास थोड़ी भी जमीन है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर दीजिए। Business ideas आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर कर दें। ताकि उनकी भी कुछ आर्थिक रूप से मदद हो सके। एक नए बिजनेस के निर्णय लेने में।

Author

  • मेरा नाम रोशन है. मै एक बिजनेसमैन के साथ-साथ ब्लॉग राइटर भी हूँ. मै पिछले 2 साल से कई ब्लॉग वेबसाइट पर बिजनेस आइडियाज शेयर करके अपनी शेवायें दे रहा हूँ.

    View all posts

Leave a Comment