Business ideas for beginners in hindi- किसानों की आमदनी में चार चांद लगा देगा यह बिजनेस

WhatsApp Group Join Now

हेलो नमस्कार दोस्तों आज के बढ़ते व्यापार के चलते अगर आप नए-नए व्यापार करके थक चुके हैं। तो आज मैं आपको बताऊंगा Business ideas for beginners in hindi बिजनेस के बारे में। जिसको आप करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आपके पास भी थोड़ी सी जमीन है तो उस थोड़ी से जमीन में आपको कुछ भी नहीं होने वाला। क्योंकि आज के समय में थोड़ी जमीन मतलब कुछ भी नहीं। क्योंकि महंगाई के जमाने में अगर उसमें आप कुछ भी लगाएंगे तो इतना अच्छा मुनाफा नहीं होगा। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसी फसल बताने वाला हूं।

जिसको लगाने के बाद आप एक बेहतरीन मुनाफा कमा पाएंगे। इतना ही नहीं इस फसल को आज के समय में जो व्यापार के तौर पर कर रहा है उसका व्यापार लाखों में जा चुका है। आज मैं आपको बताऊंगा लहसुन की खेती के बारे में। अगर आप अपनी खेती में लहसुन की खेती करते हैं तो वह किस प्रकार से कर सकते हैं। और कितना मुनाफा आपको देखने को मिलेगा।

Business ideas for beginners in hindi- आज के महंगाई के जमाने में अपने लहसुन की महंगाई तो देखी है। कितना हाई डिमांड में रहता है। और मार्केट में इसकी हमेशा कमी रहती है। जिसकी वजह से यह ₹400 प्रति किलो के हिसाब से मार्केट में बिक रहा है। ऐसे में अगर इस फसल की आप खेती करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। चलिए मैं आपको बताता हूं इसकी खेती कैसे करनी है।

लहसुन की खेती कैसे करें ?

लहसुन की खेती करने के लिए आपको निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा। और कुछ महत्वपूर्ण चीजों को समझना होगा। तभी आप लहसुन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। और भारी से भारी उत्पादन ले पाएंगे।

सही समय का चुनाव ?

दोस्तों लहसुन की खेती एक सही समय के हिसाब से ही अच्छी होती है। अगर आप गलत समय पर लहसुन की खेती करते हैं तो यह आपके उत्पादन में कम हो जाएगा। और आपका लॉस हो जाएगा। ऐसे में अगर इसके सही समय की बात करें तो अक्टूबर से नवंबर तक बोने का सही समय है। अगर इसके बाद आप बोते हैं तो इसके लिए आप अपनी फसल को नुकसान में पहुंचा सकते हैं।

मिट्टी का सही चुनाव ?

दोस्तों लहसुन की खेती के लिए मिट्टी का अहम रोल होता है। ऐसे में अगर आप गलत मिट्टी में लहसुन की खेती करते हैं तो आप भारी नुकसान में जाएंगे। क्योंकि लहसुन की खेती ज्यादा कठोर, कंकड़ी, दोमट मिनट में इतनी ज्यादा सफल नहीं हो पाती है। इसके लिए रेतीली, काली मिट्टी इत्यादि यह सभी अच्छी मिट्टी मानी जाती हैं। तो सबसे पहले अपने वहां पर मिट्टी की जांच करें। फिर उसके बाद लहसुन की खेती करें।

सही बीज का चुनाव ?

लहसुन की खेती करने के लिए आपको सही बीज का भी चुनाव करना अति आवश्यक है। नहीं तो आप नुकसान में चले जाएंगे। लहसुन की आपको अच्छी से अच्छी वैरायटी का चुनाव करना है। लहसुन की अच्छी वैरायटी आपके उत्पादन को बढ़ा सकती है। जिसकी वजह से आपको काफी ज्यादा मुनाफा देखने को मिलता है। अगर आपको अच्छी वैरायटी के बारे में नहीं पता है तो आप नजदीकी कृषि स्टोर में जा सकते हैं। और जानकारी ले सकते हैं।

लहसुन लगाने का तरीका ?

अच्छे उत्पादन के लिए लहसुन को लगाने के तरीके में आपको बदलाव करना होगा। सिंपल खेत में लगाने से अच्छा है आप लहसुन की खेती बेड बनाकर करें। क्योंकि बेड पर ना ज्यादा नमी न ज्यादा सुख होता है। जिसकी वजह से वहां पर मिट्टी भी ढीली रहती है। ऐसे में लहसुन का आकार आपके अनुसार ज्यादा होता है। और जिसकी वजह से आपका उत्पादन ज्यादा होता है। इसलिए लहसुन बेड बनकर ही एक सफल बिजनेस हो सकता है।

लहसुन में नियमानुसार पानी ?

लहसुन के भारी उत्पादन के लिए आपको नियमन उसमें पानी लगाना बहुत जरूरी है। आपको ध्यान में रखना है कि आपकी बेड में हमेशा नमी बनी रहे। जिसकी वजह से आपका पौधा हरा-भरा और स्वस्थ रहेगा। लहसुन के हार्वेस्टिंग के समय आपको पानी कम कर देना है। उसे समय नामी बिल्कुल भी ना रहे। तभी आप हार्वेस्टिंग करें। नहीं तो आपके लहसुन की क्वालिटी पर फर्क आ सकता है।

लहसुन में नियमानुसार खाद

लहसुन के भारी उत्पादन के लिए आपको उसमें खाद डालना अति आवश्यक है। शुरुआती दौर में जब आप लहसुन में पहला पानी लगते हैं। उसके बाद आपको डीएपी या एनपीके खाद जरूर डालनी चाहिए। इसके अलावा सल्फर यूरिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यह आपके लहसुन में कम से कम होनी चाहिए। नहीं तो आपके लहसुन के पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है।

लहसुन रोग व रोकथाम ?

जब पौधा एक महीने का हो जाता है। तब आपके लहसुन में कुछ रोग आ जाते हैं। सामान्यत लहसुन के पौधे में रोग कम लगते हैं। लेकिन जब आप ज्यादा से ज्यादा इसकी खेती करते हैं। तो कुछ ऐसे रोग होते हैं जो आपके लहसुन के पौधे को प्रभावित करते हैं। इसके लिए आपको कुछ दवाइयों का भी इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप नजदीकी आपने वहां पर जो दवाइयां उपलब्ध है। कृषि स्टोर पर वह लेकर अपने लहसुन के खेत में छिड़काव कर सकते हैं।

लहसुन के बिजनेस में लागत ?

लहसुन की खेती में आपको मिनिमम लागत की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके पास कुछ बजट होना चाहिए। अगर आप एक एकड़ लहसुन की खेती करते हैं। तो सबसे महत्वपूर्ण और सबसे महंगा आपका बीज होता है। जो कि सबसे महंगा पड़ता है। ऐसे में बीज को खरीदने के लिए आपके पास मिनिमम बजट होना चाहिए। अगर आप एक एकड़ के लिए लहसुन का बीज खरीदते हैं। तो आज के समय और महंगाई के हिसाब से आपको काफी महंगा पड़ेगा। ऐसे में आपके पास ₹50000 होने चाहिए। ₹50000 से आप आसानी से एक एकड़ की खेती कर सकते हैं। जिसमें 30 से 40 हजार का बीज होगा। और 10 से 15 हजार में आप आसानी से लेबर चार्ज निकाल सकते हैं ।

लहसुन के बिजनेस में मुनाफा ?

दोस्तों लहसुन के बिजनेस में मुनाफा आपके कई तरह से निर्भर होता है। जैसे कि आपका 1 एकड़ में कितना उत्पादन हुआ है। और आपका क्या रेट मिल रहा है। अगर आप फुटकर में लहसुन बेचेंगे। तो आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप मंडी में जाएंगे तो मंडी में लहसुन का रेट थोड़ा डाउन होता है। ऐसे में वहां पर आपको कम मुनाफा देखने को मिलेगा। लेकिन अगर मैं मैक्सिमम मुनाफे की बात करूं तो आप एक एकड़ से 20 से 25 कुंतल उत्पादन बड़ी आराम से निकाल सकते हैं।

 अगर 25 क्विंटल मानकर चले तो यहां पर आपके मंडी के हिसाब से एक से डेढ़ लाख रुपए में आराम से निकल जाएगा। अगर आप यही एक फुटकर के हिसाब से बेचेंगे तो दो से ढाई लाख रुपए का मुनाफा देखने को मिलेगा।

सारांश

दोस्तों आज के लेख में Business ideas for beginners in hindi आपके लहसुन की खेती के बारे में ए टू ज सारी जानकारी दी है। अगर आप भी नए बिजनेस की तलाश में है तो आपके लिए यह बिजनेस बहुत अच्छा हो सकता है। जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर कर दें। इसके अलावा अगर आपको कोई भी अन्य सवाल है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें –  बेरोजगारों की जिंदगी बदल देगा यह आज के जमाने का बिजनेस

Author

  • मेरा नाम रोशन है. मै एक बिजनेसमैन के साथ-साथ ब्लॉग राइटर भी हूँ. मै पिछले 2 साल से कई ब्लॉग वेबसाइट पर बिजनेस आइडियाज शेयर करके अपनी शेवायें दे रहा हूँ.

    View all posts

Leave a Comment