Top Business ideas : 6 महीने में 10 लाख की कमाई करने वाला बिजनेस

WhatsApp Group Join Now

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सद्दाम है। मैं मोतीपुर से हूं। आज मैं बात करने वाला हूं अपने Business ideas के बारे में। अगर आप बड़े स्तर पर कोई बिजनेस करना चाहते हैं। या सोच रहे हैं तो यह बिजनेस आपके लिए बेस्ट बिजनेस हो सकता है। आज मैं आपको बताने वाला हूं गुड़ बनाने के बिजनेस के बारे में।

मैं गुड़ कैसे बनाता हूं। और उसके लिए क्या-क्या आवश्यक चीजों का होना जरूरी है। मुनाफा कितना होता है। लागत कितनी आती है। और सबसे ज्यादा कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आप भी गुड के बिजनेस को करना चाहते हैं। तो इस लेख को पूरा पढ़े। क्योंकि आज मैं आपको अपने पूरे 5 साल के एक्सपीरियंस को बताऊंगा। कि इस बिजनेस में कितना मुनाफा है और कितना ज्यादा नुकसान है। और अगर आप इस बिजनेस को करना चाहते हैं। तो यह Business ideas जानकारी आपको जो पूरी पढ़नी चाहिए। लेकिन मैं आपको शुरुआत में ही बता देता हूं। यह एक बड़े लेवल का बिजनेस है। यानी आप रोजाना लाखों में लेनदेन करेंगे। अगर आपके पास मोटा बजट है। तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

Business ideas- गुड का बिजनेस कैसे शुरू करें ?

दोस्तों गुड़ का बिजनेस शुरू करना बहुत ही आसान है। इस बिजनेस को करने के लिए आपको एक छोटे से लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है। जो कि आपको फूड विभाग से बनवा लेना है। इसमें ज्यादा खर्चा नहीं आने वाला है। इसके बाद आपको गुड बनाने वाले सारे उपकरण खरीदने हैं।

गुड़ बनाने में अहम रोल निभाता है कूल्हु। कूल्हु के माध्यम से  गन्ने की पेराई की जाती है। और उसे गन्ने से निकला हुआ रस गरम करके मिठाई तैयार की जाती है। जब मिठाई तैयार हो जाती है तो यह मार्केट में बिकने योग्य हो जाती है। और उसे एक अच्छे दाम पर मार्केट में बेंच दिया जाता है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले एक कूल्हु लगवाना है। कूल्हु लगवाने के लिए आपको पर्याप्त जगह की आवश्यकता है। इसके बाद गन्ना खरीद कर लाना है। और कूल्हु में पेराई करनी है। कूल्हु से निकला हुआ रस को गर्म करना है। रस को गर्म करने के लिए आपको बड़ी कढ़ाईयों की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए बारी-बारी से रस को गर्म करने के लिए तीन कढ़ाई की आवश्यकता होती है। कढ़ाई को एक भट्टी बनाकर रखा जाता है। जिसमें ईंधन को जलाया जाता है। और उस रस को कढ़ाई में डालकर गर्म किया जाता है। और तब तक गर्म किया जाता है। जब तक वह गुड़ में ना बदल जाए। इस प्रक्रिया से गुड़ बनाई जाती है। फिर इसकी पैकिंग करके मार्केट में सेल की जाती है।

गुड़ के बिजनेस में लागत ?

दोस्तों जितना ज्यादा इस बिजनेस में मुनाफा है। उतना ही ज्यादा है इस बिजनेस में लागत लगने वाली है। मैंने आपसे पहले ही बताया अगर आप बड़े लेवल पर बिजनेस को करना चाहते हैं। तो यह बिजनेस आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसके लिए आपके पास अच्छा बजट होना चाहिए। मिनिमम बजट की अगर बात करें तो आपके पास 5 लाख  होने चाहिए। तब आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। 5 लाख में आपका पूरा सेटअप तैयार हो जाएगा। जैसे कि कूल्हू कढ़ाई और कुछ पर्याप्त गन्ना।

सारा काम आपका लेबर करेंगे। इसलिए उनको भी रोजाना पैसे देना पड़ेगा। मेरे वहां पर ₹400 पर लेबर आते हैं। एक शिफ्ट में 6 लेबर चलते हैं। इसलिए रोजाना आपको दोनो शिफ्ट में 4800 रुपए का लेबर खर्च आएगा।

गुड़ का बिजनेस करके कितना कमा सकते हैं?

दोस्तों आज के समय में गुड़ का बिजनेस बहुत अच्छा बिजनेस माना गया है। इस बिजनेस में आप बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यहां पर अगर बात करें आपके मुनाफे की तो आप इस बिजनेस को मात्र 6 महीने करके 10 से 12 लख रुपए बड़ी आसानी से कमा सकते हैं। यह डिपेंड करता है आप पर कि आप किस लेवल का बिजनेस करना चाहते हैं। अगर आप 5 लाख के बजट से इस बिजनेस को शुरू करेंगे। तो आप आसानी से 10 से 12 लाख रुपये 6 महीने में कमा लेंगे। क्योंकि 6 महीने में सारा गन्ना खत्म हो जाता है। इसलिए आपको 6 महीने इंतजार करना होता है।

अक्टूबर से लगाकर मार्च तक आप बिजनेस कर सकते हैं। और गुड़ तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आपको रोजाना गाना खरीदना है। गुड़ तैयार करना है। इसके बाद गुड़ को आपको मार्केट में सेल करना है। शुरुआती दौर में आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि शुरुआती दौर में अक्टूबर के समय में गन्ना बहुत सस्ता होता है। और गुड़ महंगी होती है। ऐसे में आप बहुत ही आसानी से इस बिजनेस में बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

चुनौतियां

दोस्तों इस Business ideas- को करने में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि!

  • गन्ने की महंगाई
  • खराब मौसम में ईंधन का जुगाड़ करना
  • लेबर की कमी को पूरा करना
  • अपने बजट को मजबूत रखना
  • अच्छी मार्केट का चुनाव करना

Business ideas-निष्कर्ष

तो दोस्तों आज मैंने आपको बताया इस लेख में कि आप गुड़ का बिजनेस कैसे कर सकते हैं। और इसके बारे में मैं डिटेल में आपको सारी जानकारी दी है। फिर भी अगर आपको कोई डाउट है। तो आप कमेंट कर सकते हैं। मैं आपको इस बिजनेस के बारे और गहराई से डिटेल देने की कोशिश करूंगा। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर कर दें। ताकि वह अगर एक नए बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं। तो यह जानकारी उनके लिए भी यह Business ideas हेल्पफुल साबित हो।

गांव में दौड़ रहा है ये नए जमाने का बिजनेस, कमाई 30 हजार महीना

Watch Youtube Video

Author

  • मेरा नाम रोशन है. मै एक बिजनेसमैन के साथ-साथ ब्लॉग राइटर भी हूँ. मै पिछले 2 साल से कई ब्लॉग वेबसाइट पर बिजनेस आइडियाज शेयर करके अपनी शेवायें दे रहा हूँ.

    View all posts

Leave a Comment